बरेली

कछला से जल लेकर आए कांवड़ियों का कांग्रेस ने किया स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। महानगर कांग्रेस कमेटी, बरेली की ओर से आज दोपहर 12 बजे कछला गंगा जी से जल भरकर लाए कांवड़ियों का सैटेलाइट बस स्टैंड पर फूल-मालाओं से स्वागत किया गया और उन पर फूलों की वर्षा की गई।
स्वागत कार्यक्रम महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट की अगुवाई में आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने कांवड़ियों की सकुशल यात्रा और मंगल कामना की।
गंगा जल लेकर लौट रहे कांवड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। जत्थे में अधिकांश युवा कांवड़िये शामिल थे, साथ ही कुछ महिलाएं और बुजुर्ग भी थे जो भोलेनाथ के भजनों पर झूमते हुए और ‘भोलेनाथ की जय’ के जयघोष के साथ यात्रा कर रहे थे।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट, उपाध्यक्ष रमेश चंद श्रीवास्तव, महामंत्री सुरेश दिवाकर, उपाध्यक्ष उल्फत सिंह कठेरिया, कोषाध्यक्ष तीरथ मधुकर, महामंत्री देवेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button