बरेली
भोजीपुरा: राजकीय हाई स्कूल अलीनगर के प्रधानाचार्य मनोज दिवाकर को दी भावभीनी विदाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली /भोजीपुरा/। राजकीय हाई स्कूल, अलीनगर, भोजीपुरा के प्रधानाचार्य मनोज दिवाकर का पण्डित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, चौबारी में प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति/स्थानांतरण होने पर शुक्रवार को विद्यालय परिवार द्वारा भावभीनी विदाई दी गई।
इस अवसर पर विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जितेंद्र कुमार सिंह द्वारा श्री दिवाकर को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया और उनके सेवा कार्यों की सराहना की गई।
कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिका अनामिका वर्मा, आकांक्षा श्रीवास्तव एवं अमन अंसारी उपस्थित रहे। सभी ने दिवाकर जी के कार्यकाल के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों तथा अनुशासन व प्रबंधन में उनके योगदान की प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने नए दायित्व के लिए हर्ष व्यक्त करते हुए सफलता की कामना की।




