बरेली
बरेली में खुला ‘MAEVE MEAD SHOP’, प्राकृतिक हनी-बेस्ड वाइन का विशेष कलेक्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : शहर में प्रीमियम एवं प्राकृतिक रूप से तैयार उत्पादों के क्षेत्र में एक नई शुरुआत हुई I
‘MAEVE MEAD SHOP’ का भव्य उद्घाटन शनिवार, 22 अगस्त 2026 को किया गया I
यह रिटेल वेंचर बरेली के 100 फीटा रोड, पीलीभीत बाईपास पर शुरू हुआ है।
शॉप में ग्लूटेन-फ्री एवं प्राकृतिक रूप से फर्मेंटेड हनी-बेस्ड वाइन की विशेष रेंज उपलब्ध कराई जाएगी। इन उत्पादों को प्राकृतिक स्थानीय फलों जैसे शहतूत , आम , केला और जामुन से तैयार किए जाने की जानकारी दी गई है। आयोजकों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य ग्राहकों को प्राकृतिक फलों से तैयार विशिष्ट उत्पादों का एक नया विकल्प उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि कार्तिकेय पटेल सोशलिस्ट, कंपनी के प्रबंध निदेशक माधवेन्द्र देव सिंह एवं आलोक वर्मा वी 5 लाइसेंस होल्डर उपस्थित रहे।




