खैरथल

जेनेसिस मॉल भिवाड़ी में राजीविका स्वयं सहायता समूहों के हस्तनिर्मित उत्पादों की स्टॉल का शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश के मार्गदर्शन एवं नगर परिषद भिवाड़ी के सहयोग से जेनेसिस मॉल भिवाड़ी में राजीविका स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित हस्तनिर्मित एवं घरेलू उपयोग के उत्पादों के विक्रय हेतु स्टॉल का शुभारंभ किया गया। स्टॉल के माध्यम से जिले की ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के साथ-साथ महिला उद्यमिता एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दिया जा रहा है।
स्टॉल पर संस्कार राजीविका सीएलएफ शाहाबाद के अंतर्गत ग्राम मैनाकी की जय माता दी राजीविका स्वयं सहायता समूह की सदस्य स्वाति यादव द्वारा तैयार किए गए जूट के बैग बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। वहीं ग्राम शाहाबाद की पार्वती राजीविका स्वयं सहायता समूह की सदस्य राकेश देवी द्वारा निर्मित लाख की चूड़ियां भी स्टॉल पर प्रदर्शित एवं विक्रय की जा रही हैं।
इसी प्रकार नारी शक्ति राजीविका सीएलएफ जोजाका के ग्राम शेखपुर अहीर की दिव्या राजीविका स्वयं सहायता समूह की सदस्य भूतेरी देवी द्वारा तैयार किए जा रहे हर्बल साबुन, डिटर्जेंट पाउडर एवं फिनायल भी स्टॉल पर उपलब्ध हैं।
स्टॉल के माध्यम से स्थानीय स्तर पर महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार गुणवत्तापूर्ण उत्पादों को उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे समूह की महिलाओं को अपने उत्पादों के लिए बेहतर बाजार एवं आय के अवसर मिलेंगे तथा ग्रामीण महिला उद्यमियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में मदद मिलेगी।
स्टॉल शुभारंभ के अवसर पर ब्लॉक परियोजना कार्यालय तिजारा से एरिया कोऑर्डिनेटर सुनीता मीणा, एआरपी अमजद खान एवं नोडल ब्लॉक परियोजना प्रबंधक अखिलेश कुमार चौधरी सहित संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button