बरेली
आर्य कॉलेज ऑफ फार्मेसी की नेहा गंगवार ने बी.फार्मा प्रथम वर्ष में पाया प्रथम स्थान

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली / नवाबगंज। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय द्वारा घोषित बी.फार्मा प्रथम वर्ष की परीक्षा के परिणाम में आर्य कॉलेज ऑफ फार्मेसी, नवाबगंज की छात्रा नेहा गंगवार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
नेहा गंगवार की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर संस्थान प्रमुख डॉ. विकास रस्तोगी एवं समस्त संकाय सदस्यों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। संस्थान प्रमुख डॉ. विकास रस्तोगी ने कहा कि छात्रा की यह सफलता उसकी मेहनत, लगन एवं अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी है।
महाविद्यालय परिवार ने नेहा गंगवार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।


