बाबूगढ़ में डेरी पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा।
मौके से 4 ड्रम क्रीम पकड़ी गई ,परिवहन में लिप्त सेंट्रो भी जब्त।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
हापुड़। जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कुचेसर चौपला पर स्थित एक डेयरी के पास खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खाद्य पदार्थ से भरी सेंट्रो गाड़ी को पकड़ लिया और माल को जब्त कर लिया। बताया गया है कि खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को अंदेशा है कि यह खाद्य पदार्थ मानकों के अनुकूल नहीं है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा हापुड़ में बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है लेकिन इसके बावजूद भी मिलावटी मावे, पनीर की सप्लाई जगह-जगह हो रही है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आज बाबूगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुचेसर चौपला के पास फतेहपुर स्थित डेयरी पर छापा मारा। इस छापामार कार्रवाई के दौरान टीम ने पास में एक सैंट्रो गाड़ी को भी पकड़ा जिससे खाद्य सामग्री को बरामद किया जो मावे का परिवहन कर रही थी। इस कार से अवैध रूप से मावे का परिवहन किया जा रहा था जिसके बाद टीम ने खाद्य पदार्थ का नमूना लेकर प्रयोगशाला भेज दिया और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है ।



