बिजनौर

सरकारी जमीन से 160 यूकेलिप्टिस के पेड़ काटे।

एक आरोपी समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

अफजलगढ़। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत आसफाबाद चमन में राजस्व अभिलेखों में नदी के नाम दर्ज सरकारी भूमि से यूकेलिप्टिस के पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार और लेखपाल ने मौके से काटे गए पेड़ों को कब्जे में लिया। मामले में लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हल्का लेखपाल रोहित पंवार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 अगस्त को ग्रामीणों ने सूचना दी कि ग्राम आसफाबाद चमन के खसरा संख्या 481घ/12.450, जो राजस्व अभिलेखों में नदी के नाम दर्ज है, पर सरकारी यूकेलिप्टिस के करीब 500 पेड़ लगे हैं। इनमें से कुछ पेड़ काटकर ले जाए जा रहे हैं। सूचना पर नायब तहसीलदार अफजलगढ़ संजीव वाजपेई और वह मौके पर पहुंचे।
लेखपाल के अनुसार मौके पर कुछ लोग यूकेलिप्टिस के पेड़ काट रहे थे तथा काफी संख्या में पेड़ काटकर जमीन पर गिराए गए थे। टीम को देखकर कुछ लोग कटे हुए पेड़ों को ट्राली में भरकर मौके से फरार हो गए। पीछा करने पर वे हाथ नहीं आए। जांच के दौरान मौके पर करीब 160 यूकेलिप्टिस के पेड़ बिना किसी अनुमति के काटे जाने की बात सामने आई। इसके अलावा करीब 160 कटे हुए पेड़ मौके पर पड़े मिले। दो ट्रालियों को भी कब्जे में लिया गया, जिनमें पत्तों की कुट्टी भरी थी। थाना पुलिस ने बताया कि हल्का लेखपाल रोहित पंवार की तहरीर पर सीताराम पुत्र दुर्गा सिंह निवासी ग्राम आसफाबाद चमन और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button