हापुड़

नेशनल हाईवे 09 पर टोल नाका डयूटी के दौरान खाद्य विभाग टीम ने दिल्ली में  बिक्री के लिए जाते 10 कुंतल मिलावटी पनीर को ट्रक से बरामद किया

सत्यम डेयरी ग्राम कटीरा जाफराबाद गढ़मुक्तेश्वर छापा मारकर पनीर

अब्दुल हफीज व यूनुस त्रिलोकपुरी मजीदपुरा हापुड के सोनपपडी निर्माण इकाई पर औचक छापा मारकर बत्तीसा (सोनपपडी) का नमूना लिया

दिल्ली के जनकपुरी जा रहा था  ‘सफेद जहर’

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़ । हापुड में खाद्य एवं औषधि प्रशासन(FSDA) की टीम ने देर रात खाद्य के  मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है,मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन यानी FSDA की टीम ने हापुड़ नगर क्षेत्र में दिल्ली रोड पर देर रात चेकिंग के दौरान एक गाड़ी से करीब 10 क्विंटल मिलावटी पनीर बरामद किया है । मिलावटी पनीर को नीले ड्रमों में भरकर हापुड़ से दिल्ली के जनकपुरी ले जाया जा रहा था,आशंका है कि इस पनीर की सप्लाई दिल्ली- एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में की जानी थी।

FSDA की टीम ने बरामद किए गए करीब 10 क्विंटल मिलावटी पनीर को मौके पर ही जेसीबी मंगवाकर देर रात ही नष्ट करा दिया । यह कार्यवाही सहायक आयुक्त खाद्य – द्वितीय चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में की गई ।त्योहारों के सीजन से पहले हुई इस कार्रवाई ने एक बार फिर मिलावटखोरों के नेटवर्क पर सवाल खड़े कर दिए हैं,पनीर के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ खाद्य विभागकी लगातार कार्रवाई जारी है।

हापुड़ के सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय चंद्रशेखर मिश्रा ने बताया कि , आयुक्त महोदया, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ०प्र० लखनऊ के आदेश एव जिलाधिकारी महोदया के निर्देश के क्रम में दिनांक-24.08.2026 / 25.08.2026 को चन्द्र शेखर मिश्र सहायक आयुक्त (खाद्य)-॥ हापुड के नेतृत्व मे गठित सचल दल जिसमे, श्री आर.पी. गुप्ता, श्री विपिन कुमार सिंह, श्री आर.पी. गंगवार, श्री सोवेन्द्र सिंह पंघाल, सुश्री सहरिश सादात, श्री मोहित कुमार खाद्य सुरक्षा अधिकारी सम्मिलित रहे द्वारा जनपद हापुड में की गयी कार्यवाही का विवरण निम्नानुसार है-

दिनांक-24.08.2026 की रात्रि मे नेशनल हाईवे 09 पर टोल नाका डयूटी के दौरान जनपद अमरोहा से आ रही बुलैरो मैक्सी ट्रक वाहन संख्या UP 23 AT 4568 को निजामपुर कट हापुड के पास रोककर खाद्य पदार्थ पनीर के दो नमूने संग्रहित किये गये साथ की अस्वास्थयकर परिस्थितियो मे भण्डारित 1000 किग्रा पनीर जिसकी कीमत 2,30,000/- रूपये थी नष्ट कराया गया।

सत्यम डेयरी ग्राम कटीरा जाफराबाद गढ़मुक्तेश्वर हापुड पर औचक छापा मारकर पनीर का एक नमूना संग्रहित किया गया।

अनीस पुत्र श्री अब्दुल हफीज त्रिलोकपुरी मजीदपुरा हापुड के सोनपपडी निर्माण इकाई पर औचक छापा मारकर बत्तीसा (सोनपपडी) का एक नमूना एव रिफाइन्ड पॉमोलिन ऑयल का एक नमूना संग्रहित किया गया।

यूनूस निवासी त्रिलोकपुरी मजीदपुरा हापुड के सोनपपडी निर्माण इकाई पर औचक छापा मारकर बत्तीसा (सोनपपडी) का एक नमूना संग्रहित किया गया।

उपरोक्त समस्त नमूनो की वास्ते जाँच खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला प्रेषित किया जा रहा है। जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी साथ ही उक्त अभियान निरन्तर चलता रहेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button