
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय के निर्देश पर जिले में स्वीकृत नवसृजित आवासीय बालक फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र के 25 नवचयनित प्रशिक्षु आज रांची के लिए रवाना हुए।सभी प्रशिक्षुओं का शारीरिक मूल्यांकन HPC सेंटर, मोराबादी रांची में 31अगस्त से 2 सितंबर 2026 तक किया जाएगा।जांच के बाद नवसृजित आवासीय बालक फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र प्रारंभ होने का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा।यह केंद्र विशेषकर संथाल परगना प्रमंडल के ग्रामीण क्षेत्रों की छुपी हुई प्रतिभा को निखारने का अवसर देगा और खेल के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षक योगेश यादव के नेतृत्व में सभी 25 प्रशिक्षु बस से रांची रवाना हुए।रवाना होने से पूर्व सभी प्रशिक्षुओं को उपायुक्त दीपक कुमार दुबे,उपविकास आयुक्त सतीश चंद्रा,जिला खेल पदाधिकारी नयन कुमार,जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजेश यादव,खेल समन्वयक कौशल किशोर मरांडी,खेल शिक्षक बीरेन्द्र साह समेत जिले के फुटबॉल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दीं।वही रांची रवाना होने वाले खिलाड़ियों चन्द्राय मुर्मू,लखींद्र सोरेन,प्रेम हेंब्रम,सूखेन सोरेन,हीरा लाल मुर्मू, निशांत मुर्मू,बाबूजी हांसदा,रोहित मुर्मू,होपना टुडू,नीरज मुर्मू,सिंगराई मरांडी,सूरज मड़ैया,मथियस हेंब्रम, मोहन मुर्मू,अमित मुर्मू,लुखी राम मरांडी,धुनु मुर्मू,विमल बेसरा, हिमांशु टुडू,अंकित तिग्गा,खेला सोरेन,मसीह लाल मुर्मू,ओम प्रकाश बेसरा,फ्रांसिस हेंब्रम,आदि शामिल हैं।



