साहेबगंज

गंगा मिशन की ओर से स्कूली बच्चों के बीच फलदार पौधों का वितरण

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिला के मंडरो प्रखंड अंतर्गत गंगा मिशन कोलकाता साहिबगंज की ओर से गुरुवार 03 सितंबर को 11 बजे महादेवगंज स्थित श्रीराम चौकी उच्च विद्यालय में छात्र-छात्राओं के बीच फलदार वृक्ष और पौधों का वितरण किया गया।इस अवसर पर जनहित क्लब महादेवगंज के अनुराग राहुल अपने सदस्यों के साथ एवं माखनलाल यादव मौजूद रहे।विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अनिता कुमारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि यह झारखंड राज्य है,यहां की धरती हरी-भरी रहनी चाहिए,यह तभी संभव है जब हम पेड़ लगाएंगे और वृक्षों को बचाएंगे।इस दौरान सुधीर श्रीवास्तव ने पर्यावरण पर कविता पाठ किया,शिक्षाविद माखनलाल यादव ने प्रकृति संरक्षण की बात कही।अनुराग राहुल ने कहा कि जल,जंगल और जमीन की सुरक्षा हमारा प्रथम कर्तव्य है,मां गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष प्रमोद पांडे ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा न करने से विनाश का दंश झेलना पड़ेगा,वहीं डॉ.राजेश कुमार साह ने पर्यावरण की महत्ता पर प्रकाश डाला।वही मौके पर स्कूल परिसर में नारियल का पेड़ लगाया गया,कार्यक्रम में विनती शर्मा,कुमारी रेखा,चंदा कुमारी,मनोज कुमार मंडल,विनय कुमार,संतोष कुमार,अभयानंद, आनंद मोदी,सुनील मंडल,कोमल कुमारी,अमन कुमार,अंकित कुमार,सुधांशु राय,विभाष कुमार समेत सैकड़ों बच्चे उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button