साहेबगंज

बरहेट वन विश्रामागार में झामुमो प्रखंड समिति की बैठक हुई आयोजित

7 सितंबर के धरना-प्रदर्शन की तैयारी पर हुई चर्चा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज बरहेट प्रखंड अंतर्गत वन विश्रामागार में झामुमो प्रखंड समिति की बैठक आयोजित की गई,जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नार्ड मरांडी ने की।बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने सभी 22 पंचायतों के अध्यक्ष, सचिव और सक्रिय कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए एमएमडीआर को लेकर 7 सितंबर 2026 को प्रखंड कार्यालय में होने वाले धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में लोगों को लाने का आह्वान किया।उन्होंने संगठन को मजबूत करने और हर महीने हर पंचायत के गांवों में ग्रामीणों के साथ बैठक कर जनसमस्याएं सुनने और सुलझाने की बात कही।वही मौके पर प्रखंड सचिव मुजिबुर रहमान पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. नजरूल इस्लाम,जिप अध्यक्ष मोनिका किस्कू,उपप्रमुख रुपक कुमार साह,जिला संगठन सचिव छवि हेंब्रम,पुसा टुडू,देव सोरेन, मोहम्मद अली अंसारी,सुनिराम हांसदा, लुखिराम हेंब्रम,अब्दुल मजीद,एजाज अंसारी,गुंजन सिंघानिया,शमीम अंसारी,समदा सोरेन,समसुल अंसारी,पप्पू भगत, बेला किस्कू सहित सभी 22 पंचायतों के अध्यक्ष,सचिव और कार्यकर्ता मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button