कानपुर

जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चे

भक्ति गीतों पर झूमे विद्यार्थी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : रॉयल ड्रीम वर्ल्ड इंटर कॉलेज बिठूर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य एवं भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के लिए आर्ट, डांस, रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। श्रीकृष्ण के भक्ति गीतों पर विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। वहीं नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजकर पहुंचे और अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। विद्यालय के चेयरमैन रोहित मिश्रा ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने के साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा को निखारने का अवसर देते हैं। प्रधानाचार्या सपना सिंह ने कहा कि जन्माष्टमी केवल उत्सव नहीं बल्कि भगवान श्रीकृष्ण के जीवन मूल्यों और उनके संदेश को बच्चों तक पहुंचाने का माध्यम है। विद्यालय का प्रयास है कि शिक्षा के साथ बच्चों में संस्कार, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का विकास हो।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर पूरी तरह कृष्णमय नजर आया और विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ समारोह में सहभागिता की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button