बेतुल
बैतूल भैंसदेही में अजाक्स तहसील अध्यक्ष ने अपने खर्च से संवारा स्कूल
80 हजार रुपए स्वयं के खर्च से रंगरोगन, बिजली फिटिंग, फ्लोरिंग और परिसर सौंदर्यीकरण किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अधिकारी-कर्मचारी संघ (अजाक्स) की भैंसदेही तहसील अध्यक्ष शर्मिला उईके ने शिक्षा संजीवनी अभियान के तहत अपनी संस्था शासकीय प्राथमिक शाला नवीन झामझिरी में करीब 80 हजार रुपए स्वयं के खर्च से विद्यालय भवन के कायाकल्प का कार्य शुरू कराया है। उनके इस प्रयास की अजाक्स जिला बैतूल ने सराहना करते हुए बधाई दी है।
कार्यवाहक जिला अध्यक्ष मुकेश उपराले के मार्गदर्शन में अजाक्स द्वारा शिक्षा संजीवनी अभियान को जिलेभर में प्रभावी बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विद्यालय में भवन का रंगरोगन, बोर्ड पेंट, शैक्षिक चार्ट, कक्षा-कक्ष की मरम्मत, फ्लोरिंग, बिजली फिटिंग एवं वायरिंग के साथ परिसर के सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है। अजाक्स पदाधिकारियों ने कहा कि यह पहल कलेक्टर बैतूल द्वारा जिले में चलाए जा रहे शिक्षा संजीवनी अभियान को मजबूती देने वाली है।
इस अवसर पर अजाक्स कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मुकेश उपराले, जिला सचिव कविता धुर्वे, बैतूल तहसील अध्यक्ष कल्पना परते और ब्लॉक अध्यक्ष दीपक खंडारे ने प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम में शर्मिला उईके, उपाध्यक्ष देवराव नागले, शिवलाल कावड़ेकर, बृजलाल बरसे, बुधराव झिंझकर, बलदेव उईके, चंद्रप्रकाश हाटोले, बलदेव उके, चंद्रकला पिंकारे, मीरा नागले, गोविन्द टाकरे, आशीष खाको, महेश्वर धुर्वे, राजू परते, कमलादेवी मसराम, गणेश कासिकर और शांती धाने उपस्थित रहे।
बैठक में सभी ने संगठन को मजबूत करने के साथ शिक्षा संजीवनी अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।



