बेतुल
बैतूल आंगनवाड़ी केंद्र भारत भारती में उत्साहपूर्वक मनाया कृष्ण जन्माष्टमी पर्व

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। एकीकृत महिला एवं बाल विकास परियोजना ग्रामीण सेक्टर बैतूल-2 के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र भारत भारती जामठी-2 में शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी पर्व उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम में आंगनवाड़ी केंद्र के 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को आमंत्रित किया गया। इस दौरान बच्चों ने राधा-कृष्ण की सुंदर वेशभूषा धारण कर सभी का मन मोह लिया। केंद्र में आकर्षक कृष्ण जन्माष्टमी की झांकी भी सजाई गई।
कार्यक्रम में सेक्टर प्रभारी पर्यवेक्षक श्रीमती श्वेता वालम्बे के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के दौरान पोषण आहार का वितरण किया गया तथा बच्चों एवं महिलाओं के लिए फल और पौष्टिक लड्डू उपलब्ध कराए गए।
बच्चों एवं महिलाओं के लिये फल एवं लड्डू जनसहयोग से उपलब्ध करवाए गए। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों एवं महिलाओं को पोषण और स्वस्थ खान-पान के प्रति जागरूक भी किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत पंच श्रीमती चेताली चढ़ोकार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्वेता खातरकर, सहायिका कांति पंडाग्रे, आशा कार्यकर्ता खेमलता दरवाई सहित अन्य महिला सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही।




