साहेबगंज

राधानगर थाना क्षेत्र में पति ने की पत्नी की हत्या,अभियुक्त पति गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के ग्राम मनिहारी टोला बंगाली पाड़ा में पति द्वारा पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस के अनुसार दिनांक 04 सितंबर 2026 को सुबह 05:10 बजे सूचना मिली कि एक महिला की उसके पति ने हत्या कर दी है,इस आशय का सनहा संख्या 08/26 दिनांक 04.09.2026 दर्ज कर वरीय पदाधिकारी को सूचित किया गया।वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मृतका कल्पना सरदार पिता अशोक सरदार के पति संदीप मंडल उम्र करीब  27 वर्ष,पिता निवारण मंडल को विधिवत गिरफ्तार किया। मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।वही मृतका के पिता अशोक सरदार पिता स्व.गाबु सरदार के लिखित आवेदन के आधार पर राधानगर थाना कांड संख्या 315/2026 दिनांक 04.09.2026 धारा103(1)/3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।वही छापामारी दल में थाना प्रभारी पु.अ.नि.अमर कुमार मिंज, पु.अ.नि.पंकज कुमार दुबे,पु.अ.नि.गंगा प्रसाद यादव एवं सशस्त्र बल शामिल थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button