
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। श्री हरि मंदिर में 66वां विराट भक्ति ज्ञान वार्षिक महोत्सव के तहत श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास से मनाई गई। वृंदावन की तर्ज पर बना भव्य फूल बंगला और ठाकुर जी का दिव्य श्रृंगार आकर्षण का केंद्र रहा। शाम 6 बजे हरि संकीर्तन से कार्यक्रम शुरू हुआ, रात 8 बजे 188 बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। पंचगव्यों से स्नान और रात 12 बजे जन्म महोत्सव, बधाई गीत व प्रसाद वितरण के साथ समापन हुआ।
इस मौके पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुशील अरोड़ा, सचिव रवि छाबड़ा, उपाध्यक्ष अश्वनी ओबेरॉय, संजय आनंद, महिला समिति की अध्यक्ष रेनू छाबड़ा, उपाध्यक्ष कंचन अरोड़ा, नीलम साहनी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।




