शामली

सरकारी रिकॉर्ड में जिंदा महिला को बताया मृत, राशन कार्ड से नाम हटने पर मचा हड़कंप

संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंची महिला ने अधिकारियों से लगाई गुहार, रिकॉर्ड दुरुस्त कराने की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कैराना। गांव मंडावर निवासी नसीमा बेगम को सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित किए जाने का मामला सामने आया है। राशन कार्ड के ऑनलाइन रिकॉर्ड में अपना नाम मृतक के रूप में दर्ज होने की जानकारी मिलने पर महिला ने संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों से शिकायत की।

नसीमा बेगम पत्नी शहीद हसन ने दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह गरीब मजदूर परिवार से हैं और परिवार के लिए सरकारी राशन योजना बेहद महत्वपूर्ण है। उनका राशन कार्ड पहले जारी किया गया था, लेकिन बाद में ऑनलाइन रिकॉर्ड में उन्हें मृत दर्शा दिया गया।

महिला ने बताया कि वह पूरी तरह जीवित हैं, इसके बावजूद सरकारी अभिलेखों में मृतक दर्ज होने से उन्हें राशन समेत अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो रही है। उन्होंने राशन कार्ड और संबंधित अभिलेखों की जांच कर ऑनलाइन रिकॉर्ड से मृतक का दर्जा हटाने तथा अभिलेख दुरुस्त कराने की मांग की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button