बेतुल
बैतूल आज दामजीपुरा में जनसभा
कल बैतूल में संगठनात्मक बैठकों में शामिल होंगे कांग्रेस जिला अध्यक्ष

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। कांग्रेस जिलाध्यक्ष निलय विनोद डागा आज सोमवार से दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। दौरे की शुरुआत दामजीपुरा में राम मंदिर चंदा चोरी, पेपर लीक और स्थानीय मुद्दों को लेकर होने वाली जनजागरण एवं आमसभा से होगी। इसके बाद असाड़ी में संगठन की बैठक में क्षेत्रीय पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ मंथन करेंगे। अगले दिन 8 सितंबर को सोहागपुर और बैतूल में संगठनात्मक बैठकों के जरिए विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों और जमीनी स्थिति की समीक्षा करेंगे।
सोमवार को दोपहर 2 बजे दामजीपुरा में जनजागरण एवं आमसभा आयोजित होगी। इसमें राम मंदिर चंदा चोरी, पेपर लीक समेत स्थानीय मुद्दों को लेकर कांग्रेस जनता के बीच अपनी बात रखेगी। शाम 4:30 बजे दामजीपुरा से रवाना होकर डागा शाम 5:30 बजे असाड़ी पहुंचेंगे। यहां असाड़ी मंडलम कमेटी, पंचायत अध्यक्ष, बीएलए-2 और क्षेत्रीय वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। शाम 6:30 बजे असाड़ी से रवाना होकर रात 7 बजे बैतूल पहुंचेंगे।
दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को दोपहर 12 बजे सोहागपुर में मंडलम की बैठक होगी। इसके बाद दोपहर 2 बजे बैतूल गंज स्थित कांग्रेस कार्यालय में बैतूल विधानसभा के ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक कमेटी, मंडलम अध्यक्ष, जिला कांग्रेस पदाधिकारी, मंडलम प्रभारी और युवा कांग्रेस पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक होगी। दोनों बैठकों में बैतूल विधानसभा प्रभारी गोपाल कृष्ण शर्मा भी मौजूद रहेंगे। संगठन महासचिव ब्रजभूषण पांडे ने सभी संबंधित कांग्रेसजनों से निर्धारित समय पर पहुंचकर कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील की है।



