सुदिव्य कुमार सोनू का निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति, राज्य ने खोया समर्पित जनसेवक- विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी
The passing of Sudivya Kumar Sonu is an irreparable loss for Jharkhand; the state has lost a dedicated public servant – MLA Prof. Stephen Marandi.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
महेशपुर, पाकुड़। झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, नगर विकास एवं आवास तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर सोमवार को झामुमो प्रखंड कार्यालय, महेशपुर में प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद के नेतृत्व में शोकसभा आयोजित की गई। शोकसभा में विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी विशेष रूप से उपस्थित रहे। शोकसभा की शुरुआत विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि देकर की। इसके बाद प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद, जिला संगठन सचिव अनारुद्दीन मियां, सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम, प्रखंड सचिव जेम्स सुशील हेंब्रम सहित झामुमो के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से दिवंगत मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी सहित उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही शोक-संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की गई। विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनका असामयिक निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू ने जनसेवा और राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने शिक्षा, नगर विकास, पर्यटन, कला-संस्कृति एवं खेलकूद सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से झारखंड ने एक सक्रिय जनप्रतिनिधि, कर्मठ नेता और जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व को खो दिया है। उनका असामयिक निधन परिवार, समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पूरे झारखंड के लिए गहरा आघात है। जनसेवा के क्षेत्र में उनके कार्यों और योगदान को सदैव याद किया जाएगा। शोकसभा में जिला सह सचिव लाल मुहम्मद अंसारी, छात्र मोर्चा के जिला सचिव तौसीफ इकबाल, जिला सदस्य अख्तर आलम, प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक, मैईनुद्दीन अंसारी एवं जोशीमुद्दीन शेख, प्रखंड सह सचिव नसीम अहमद एवं अभिषेक कुमार सिंह, प्रखंड संगठन सचिव पप्पु अंसारी सहित मोताहार शेख, निरोज मड़ैया, डार्फी शेख, केताबुल शेख, एंटी एरियल हांसदा, साहिबुल शेख, लासार हेम्ब्रम, मुख्तार हुसैन, मोहर्रम शेख, बोरेन सरकार, विवास सरकार, आपेल शेख, गेब्रियल सोरेन, अमित माल, कुर्बान शेख, चंदन मंडल, शिवानी टुडू, शांतिलता हेंब्रम, अजीमुद्दीन शेख, मधु शेख, अंजनी कुमार भगत सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।


