साहेबगंज

आदिवासी कल्याण छात्रावास,अंबेडकर कल्याण छात्रावास एवं अनुसूचित जनजाति छात्रावास में खाद्य सामग्री का किया गया वितरण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले में बाढ़ की चुनौतीपूर्ण स्थिति के बीच जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं सहायता कार्य लगातार संचालित किए जा रहे हैं।इसी क्रम में साहिबगंज महाविद्यालय परिसर स्थित आदिवासी कल्याण छात्रावास,अंबेडकर कल्याण छात्रावास एवं अनुसूचित जनजाति छात्रावास में रह रहे छात्रों के बीच आज अंचल अधिकारी साहिबगंज बासुकीनाथ टुडू द्वारा खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।इस दौरान छात्रावास में रह रहे छात्रों को आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराते हुए प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग एवं सहायता का भरोसा दिलाया गया।बाढ़ की विषम परिस्थितियों में छात्रों की आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखते हुए प्रशासन द्वारा राहत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है।वही मौके पर अंचल निरीक्षक विकास कुमार बास्की,साहिबगंज महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.रंजीत कुमार सिंह सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button