साहेबगंज

आधी रात को घर से गायब हुई विवाहिता

युवक पर बहला- फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र के कन्हैया स्थान से 19 वर्षीय विवाहिता के आधी रात घर से गायब होने का मामला सामने आया है।परिजनों ने एक युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए राजमहल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।पीड़िता की मां ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि घटना 5 सितंबर की रात करीब 2 बजे की है।सुबह उठने पर बेटी घर में नहीं मिली।परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की,लेकिन कोई पता नहीं चला।खोजबीन के दौरान ग्रामीणों से जानकारी मिली कि थाना क्षेत्र के ही सरकंडा निवासी सूरज कुमार मंडल उनकी पुत्री को मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गया है।इसके बाद परिजन थाना पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।वहीं राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने बताया किने आवेदन के आधार पर कांड संख्या 307/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button