साहेबगंज

दहला बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में लगा स्वास्थ्य शिविर

फंसे लोगों का किया प्राथमिक उपचार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले में सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र दहला में शहरी डीपीएम सह डीपीसी संदीप कुमार की देखरेख में मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लीनिक,दहला की टीम ने स्वास्थ्य शिविर लगाया।टीम ने बाढ़ के पानी में फंसे लोगों का प्राथमिक उपचार किया और जरूरी दवाइयां वितरित कीं। शिविर में एएनएम संगीता,लैब टेक्नीशियन पप्पू और सपोर्ट स्टाफ तमिल अंसारी मौजूद थे।बाढ़ के कारण जलजमाव से क्षेत्र में सर्दी-खांसी,बुखार,त्वचा रोग और जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है,जिसे देखते हुए क्लीनिक की ओर से लगातार लोगों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है।इसके साथ ही मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लीनिक,रसूलपुर दहला का भी विजिट किया गया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button