
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी मंडल विंध्यनगर में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मंडल कार्यसमिति की बैठक उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना, पार्टी के कार्यक्रमों तथा बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने को लेकर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया।
कार्यसमिति बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह, सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश द्विवेदी एवं प्रेमवती खैरवार उपस्थित रहे। इसके अलावा जिले की उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी विजया सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी (रज्जू) एवं अरविंद दुबे, पूर्व प्राधिकरण उपाध्यक्ष नरेश शाह, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक 31 के पार्षद भारतेंदु पाण्डेय सहित पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में मंडल के सभी पदाधिकारी, पार्षद, संयोजक, बूथ अध्यक्ष और सक्रिय कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। वक्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर और प्रभावी बनाने, पार्टी के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों की सफलता और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने का संकल्प लिया। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया और संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर बल दिया गया।


