मथुरा

मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म पर स्थानीय और पैंट्रीकार वेंडर के बीच झगड़ा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। मथुरा जंक्शन पर बाड़मेर एक्सप्रेस में सामान बेचने को लेकर स्थानीय वेंडर और पैंट्रीकार के वेंडर के बीच मारपीट हो गई। इस संबंध में जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोपहर करीब तीन बजे ट्रेन बाड़मेर एक्सप्रेस मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर रवाना होने के लिए खड़ी थी। इसी दौरान स्टेशन पर काम करने वाला स्थानीय वेंडर ट्रेन में सामान बेचने के लिए चढ़ गया। पैंट्रीकार के वेंडर ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और दोनों में मारपीट हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कराया। बाद में मामला जीआरपी थाने पहुंचा। स्थानीय वेंडर प्रदीप निवासी अकोला, जिला आगरा की तहरीर पर जीआरपी ने अज्ञात वेंडर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जीआरपी स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button