बोकारो

16वां टिकैत कुमार महतो ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता 2 अक्टूबर से

गोनियाटो में युवा विकास क्लब एवं ग्राम विकास समिति की बैठक, प्रतियोगिता को लेकर बनी रणनीति

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित गोनियाटो पंचायत में रविवार को युवा विकास क्लब एवं ग्राम विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता सीताराम सोरेन ने की, जबकि संचालन मुखिया प्रतिनिधि रामकुमार मरांडी ने किया। बैठक में आजसू पार्टी के युवा आजसू राज्य संयोजक सह पूर्व जिला परिषद सदस्य टिकैत कुमार महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में 16वें टिकैत कुमार महतो ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। निर्णय लिया गया कि इस वर्ष प्रतियोगिता का आयोजन 2 अक्टूबर से 4 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्धघाटन पूर्व उपमुख्यमंत्री सह आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में गोमिया के पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो, मांडू विधायक तिवारी महतो उर्फ निर्मल महतो, बोकारो जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी, जिला परिषद उपाध्यक्ष बबीता कुमारी, बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तेनुघाट रविंद्र सिंह, ऊपरघाट जिला परिषद सदस्य कुमारी खुशबू महतो एवं गोनियाटो मुखिया अमृता कुमारी सहित अन्य लोग शामिल होंगे। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ₹20,000 /- द्वितीय पुरस्कार ₹15,000/- तथा तृतीय एवं चतुर्थ पुरस्कार ₹5,100 – ₹5,100 निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रवेश शुल्क ₹1,250/- रखा गया है। वहीं फाइनल समारोह में स्कूल की छात्राओं के बीच प्रदर्शनी फुटबॉल मैच भी कराया जाएगा।प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए कमेटी का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष रामकुमार मरांडी, वरीय उपाध्यक्ष दामोदर, उपाध्यक्ष महेंद्र महतो एवं कपिल तुरी, सचिव विनोद कुमार महतो, उपसचिव टिकैत महतो (मितवा), कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार महतो एवं प्रदीप रविदास, उपकोषाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो एवं शैलेश कुमार, संयुक्त सचिव रामप्रसाद मुर्मू, ऋतिक नायक एवं नितेश सोरेन, सहसचिव गोपाल मरांडी एवं राजेश मुर्मू, महासचिव राजेश तुरी, मैच संचालक राजाराम महतो तथा मैच संरक्षक सीताराम सोरेन एवं जितेंद्र महतो (पोस्टमास्टर) को जिम्मेदारी दी गई। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button