शामली

कैंटर में सो रहे चालक का मोबाइल व नकदी चोरी

दो युवकों पर चोरी करने का आरोप, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कांधला : थाना क्षेत्र के मोहल्ला मुस्तफाबाद निवासी कैंटर चालक ने दो युवकों पर कैंटर से मोबाइल फोन, हजारों रुपये की नकदी और अन्य सामान चोरी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।पीड़ित तालिब ने बताया कि वह कैंटर चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। आरोप है कि वह देर रात कैंटर लेकर कस्बे के बाईपास मार्ग स्थित शिवाला चौराहे के निकट पहुंचा और वाहन में ही सो गया। इसी दौरान मोहल्ले के ही दो युवक वहां पहुंचे और कथित रूप से कैंटर में रखा उसका मोबाइल फोन, हजारों रुपये की नकदी तथा अन्य सामान चोरी कर मौके से फरार हो गए।
सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद थाने पहुंचकर आरोपियों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button