बुलंदशहर

थाना प्रभारी सुखवीर सिंह ने संभाला औरंगाबाद थाना 

अपराध नियंत्रण निष्पक्ष कार्यशैली का दिलाया भरोसा 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
औरंगाबाद बुलंदशहर : बुलंदशहर से स्थानांतरित होकर आये निरीक्षक सुखवीर सिंह ने सोमवार को औरंगाबाद थाने के प्रभारी का चार्ज ग्रहण कर लिया। निवर्तमान थाना प्रभारी मनोज कुमार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने भाजपा नेता  पूर्व चेयरमैन वर्तमान नामित सभासद राजकुमार लोधी उर्फ राजू लोधी पर की गई गुंडा एक्ट कार्रवाई के चलते लाइन हाजिर कर दिया गया था।
नवागत थाना प्रभारी सुखवीर सिंह ने चार्ज सभालने के बाद कहा  कि सभी को न्याय दिलाना और निष्पक्ष कार्य उनकी प्राथमिकता है। अपराध नियंत्रण किया जायेगा इसमें कोई कोताही नहीं बरती जायेगी। उन्होने जनता से भी सहयोग की अपील की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button