कंपोजिट स्कूल सिकंदरपुर में विद्यार्थियों ने सीखे योग के गुर
सूर्य नमस्कार, विभिन्न आसन और प्राणायाम का कराया अभ्यास, नियमित योग के लिए किया प्रेरित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झिंझाना। कंपोजिट स्कूल सिकंदरपुर में सोमवार को विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आयुर्वेद योग संस्थान झिंझाना के प्रशिक्षक सतीश कुमार ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया।योग प्रशिक्षक सतीश कुमार ने विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वज्रासन समेत विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया। इसके साथ ही विद्यार्थियों को प्राणायाम की विभिन्न विधियों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने योग को नियमित दिनचर्या में शामिल करने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।
इस दौरान बंटी चौधरी ने भी विद्यार्थियों से वार्ता करते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को सुबह जल्दी उठने की आदत डालनी चाहिए। उन्होंने बच्चों से कहा कि सुबह करीब 4:30 से 5:00 बजे तक उठकर योगाभ्यास करना दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि योग को जीवन में अपनाने से व्यक्ति निरोग और स्वस्थ रह सकता है। कार्यक्रम में ‘करो योग, रहो निरोग’ का संदेश भी दिया गया। बंटी चौधरी ने विद्यार्थियों को वज्रासन और ताड़ासन समेत विभिन्न योगासनों के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भोजन के बाद कुछ समय वज्रासन में बैठने की आदत लाभकारी हो सकती है। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को खान-पान और दैनिक दिनचर्या को लेकर भी जागरूक किया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ योगाभ्यास में भाग लिया। प्रशिक्षकों और स्कूल स्टाफ ने बच्चों को योग की सही विधि और नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित किया। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन और योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में बंटी चौधरी, संजीव कुमार, विकास तोमर, सोनू कुमार, सत्यवीर सिंह समेत विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा। इस दौरान विद्यार्थियों में योग को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
