शामली

डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी से रहें सावधान, शामली पुलिस चला रही जागरूकता अभियान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए शामली पुलिस ने नेशनल साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस मंथ-2026 के तहत जागरूकता अभियान चलाया है। पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह के निर्देशन में लोगों को डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी, फर्जी एपीके फाइल और सोशल मीडिया से जुड़े अपराधों से बचाव के तरीके बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अपना ओटीपी, एटीएम पिन व यूपीआई पिन किसी के साथ साझा न करें। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डराकर पैसे मांगने वालों से सावधान रहें। साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button