साहेबगंज
सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे झामुमो मंडरो प्रखंड अध्यक्ष सुबोध सोरेन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले के मंडरो प्रखंड क्षेत्र के हरिणकॉल चौक से लीला मिशन तक निर्माणाधीन सड़क के कार्य का निरीक्षण करने झारखंड मुक्ति मोर्चा झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष सुबोध सोरेन कार्यस्थल पर पहुंचे।इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण की प्रगति एवं कार्य की गुणवत्ता का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान सुबोध सोरेन ने मौके पर मौजूद मजदूरों एवं निर्माण कार्य में लगे कर्मियों से बातचीत कर कार्य की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित लोगों को सड़क निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।गुणवत्तापूर्ण सड़क बनने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी,उन्होंने निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने पर भी जोर दिया। वही मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने भी सड़क निर्माण से जुड़ी अपनी समस्याएं एवं अपेक्षाएं सुबोध सोरेन के समक्ष रखीं,ग्रामीणों की बातों को सुनते हुए उन्होंने आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया,निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोग एवं निर्माण कार्य से जुड़े कर्मी मौजूद रहे।



