बरेली

पावरग्रिड डोहरा में हिंदी दिवस समारोह, एआई युग में हिंदी की संभावनाओं पर चर्चा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो 
बरेली। पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, डोहरा में रविवार को हिंदी दिवस समारोह गरिमापूर्ण माहौल में आयोजित हुआ। भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी आरके गौड़ मुख्य अतिथि रहे।
मुख्य अतिथि आरके गौड़ ने कहा कि हिंदी दिवस केवल भाषा का उत्सव नहीं, बल्कि अपनी भाषा और कार्य-संस्कृति के प्रति जिम्मेदारी का दिन है। जिस तरह पावरग्रिड देश को ऊर्जा से जोड़ता है, वैसे ही भाषा देश को विचारों से जोड़ती है। उन्होंने कहा कि एआई, डिजिटल संचार और ई-ऑफिस के दौर में हिंदी के सामने चुनौतियों के साथ नए अवसर भी हैं। हिंदी को कठिन शब्दों से नहीं, सरल और सहज प्रयोग से मजबूत बनाना होगा।
महाप्रबंधक टीपी वर्मा ने कहा कि हिंदी मजबूत होगी तो संवाद मजबूत होगा, संवाद मजबूत होगा तो संगठन मजबूत होगा और मजबूत संगठन ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण करता है।
समारोह में “कृत्रिम बुद्धिमत्ता के युग में राजभाषा हिंदी की संभावनाएं” विषय पर आशु भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रवीण मिश्रा प्रथम, जितेंद्र वर्मा द्वितीय, कमल सक्सेना तृतीय और शिवानी पांडे चतुर्थ स्थान पर रहे।
कार्यक्रम का संचालन अभियंता सह राजभाषा अधिकारी मिथलेश कुमार ने किया। इस दौरान पावरग्रिड के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button