बरेली

कौन बनेगा जायंट्स सिंगिंग स्टार, फैसला 17 को

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। जायंट्स ग्रुप ऑफ बरेली की ओर से जायंट्स सिंगिंग स्टार प्रतियोगिता का फाइनल गुरुवार 17 सितंबर को एसआरएमएस रिद्धिमा में होगा।
ग्रुप के डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन आदित्य मूर्ति ने बताया कि विजेता को ट्रॉफी, सर्टिफिकेट के साथ 31 हजार रुपये कैश प्राइज मिलेगा। रनरअप को 21 हजार और तीसरे स्थान पर रहने वाले को 15 हजार रुपये दिए जाएंगे। दो प्रतियोगियों को 10-10 हजार रुपये के सांत्वना पुरस्कार भी मिलेंगे। अध्यक्ष अभय जसोरिया ने बताया कि जायंट्स वीक 2026 के तहत पहली बार सिंगिंग टैलेंट को प्रोत्साहित करने के लिए यह आयोजन हो रहा है। सोमवार-मंगलवार को हुए ऑडिशन में 148 प्रतियोगियों में से जूरी ने 22 को फाइनल के लिए शॉर्टलिस्ट किया है।
फाइनल मुकाबला दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button