बरेली

कैंट विधायक ने आधुनिक कक्षाओं का किया लोकार्पण

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जेसीआई बरेली मैग्नेट सिटी ने प्रोजेक्ट प्रगति के तहत परसाखेड़ा के भोले शंकर धर्मार्थ माता कमला देवी प्राथमिक विद्यालय की दो कक्षाओं का जीर्णोद्धार कराया। मंगलवार को मुख्य अतिथि कैंट विधायक संजीव अग्रवाल और महिला अध्यक्ष कविता अग्रवाल ने लोकार्पण किया। संस्था अध्यक्ष भरत अग्रवाल, सचिव शिवांग ग्रोवर, कोषाध्यक्ष मोहित अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष निमिति अग्रवाल और उपाध्यक्ष राघव अग्रवाल मौजूद रहे।
विधायक ने कहा – बेहतर कक्षाओं से बच्चों में स्कूल आने का उत्साह बढ़ेगा। अध्यक्ष भरत अग्रवाल ने बताया कि सदस्यों के 4.5 लाख के निजी सहयोग से फर्स्ट-ए और फर्स्ट-बी कक्षाओं का कायाकल्प किया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button