Uncategorizedगाजियाबाद

गाजियाबाद न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के चैंबरों से एसी की कॉपर वायर चोरी, चोरों ने

डीएम चैंबर्स के तीन चैंबरों को बनाया अपना निशाना

अधिवक्ता ने जिलाधिकारी से एफआईआर दर्ज कराने और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

गाजियाबाद : जनपद न्यायालय के सिविल कोर्ट परिसर स्थित डीएम चैंबर्स में अज्ञात चोरों ने सोमवार रात अधिवक्ताओं के तीन चैंबरों के एसी की कॉपर वायर काटकर चोरी कर ली। मंगलवार सुबह चैंबर पहुंचने पर अधिवक्ताओं को घटना की जानकारी हुई। अधिवक्ताओं ने पुलिस को सूचना देकर इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।
डीएम चैंबर्स निगरानी एवं मेंटेनेंस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार एडवोकेट ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया कि नई बिल्डिंग के प्रथम तल स्थित चैंबर नंबर 22 में उनके एसी की कॉपर वायर चोरी कर ली गई। मंगलवार सुबह करीब 10:40 बजे चैंबर पहुंचने पर उन्हें घटना का पता चला। इसी बिल्डिंग के चैंबर नंबर 17 और द्वितीय तल स्थित चैंबर नंबर 29 के एसी की कॉपर वायर भी चोरी होने की जानकारी मिली।
अधिवक्ता के अनुसार, इससे पहले भी ट्रिपल स्टोरी बिल्डिंग में कई रातों में एसी की कॉपर वायर चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस को सूचना देने के बावजूद घटनाओं पर प्रभावी अंकुश नहीं लग सका है। उन्होंने कहा कि न्यायालय परिसर में न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, वादकारी और आमजन का आवागमन रहता है। ऐसे में लगातार हो रही चोरी की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं।
जिलाधिकारी से की एफआईआर और गश्त की मांग
सुरेंद्र कुमार ने जिलाधिकारी से अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराकर प्रभावी कानूनी कार्रवाई कराने की मांग की। उन्होंने संबंधित थाना प्रभारी को न्यायालय परिसर में रात के समय विशेष गश्त और निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश देने का अनुरोध किया। साथ ही अधिवक्ताओं के जान-माल और संपत्ति की सुरक्षा के लिए तत्काल आवश्यक पुलिस एवं प्रशासनिक व्यवस्था लागू कराने की मांग की।
शिकायतकर्ता ने बताया कि घटना की सूचना चौकी, थाना कविनगर और एसीपी को दी गई है। उन्होंने आशंका जताई कि समय रहते सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं की गई तो भविष्य में चोरी के अलावा किसी बड़ी आपराधिक घटना घटित होने कि आशंका बढ़ सकती हैं

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button