दिल्ली

माइनिंग टायरों के लिए 100 मिलियन डॉलर निवेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

भारत के तेजी से बढ़ते खनन क्षेत्र में असेन्सो टायर्स ने बड़ा रणनीतिक कदम उठाते हुए भारत में ऑल-स्टील रेडियल (ASR) ऑफ-द-रोड (ROTR) टायरों की निर्माण क्षमता बढ़ाने के लिए 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर के निवेश की घोषणा की है। कंपनी का लक्ष्य देश में ही विश्वस्तरीय रेडियल माइनिंग टायरों की डिजाइन, इंजीनियरिंग, परीक्षण और निर्माण क्षमता विकसित करना है।

असेन्सो ने अपने माइनिंग टायर पोर्टफोलियो को 25-इंच आकार से बढ़ाकर 49-इंच के विशाल माइनिंग टायरों तक पहुंचा दिया है। कंपनी के अनुसार, इससे वह निर्माण, क्वारिंग और बड़े ओपन-पिट माइनिंग ऑपरेशनों की जरूरतों को पूरा कर सकेगी। 2027 और 2028 तक नए आकार, ट्रेड पैटर्न और बड़े व्हील डायमीटर पेश करने की भी योजना है।

प्रमुख खनन क्षेत्रों में इंजीनियर तैनात होंगे

कंपनी भारत के प्रमुख खनन क्षेत्रों में 15 से अधिक फील्ड एप्लीकेशन इंजीनियरों को तैनात करेगी। ये विशेषज्ञ खदानों में टायरों के प्रदर्शन, घिसाव और परिचालन परिस्थितियों की निगरानी करेंगे तथा प्राप्त आंकड़ों को कंपनी की वैश्विक R&D टीम तक पहुंचाएंगे।

असेन्सो के प्रबंध निदेशक योगेश महानसारिया ने कहा कि निवेश का उद्देश्य केवल उत्पादन क्षमता बढ़ाना नहीं, बल्कि भारत में विश्वस्तरीय रेडियल माइनिंग टायरों की इंजीनियरिंग और निर्माण क्षमता तैयार करना है। वहीं, कंपनी के CEO धवल नानावटी के अनुसार, 49-इंच माइनिंग टायरों तक पहुंचना भारत में विकसित विनिर्माण और इंजीनियरिंग क्षमता के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

कंपनी का कहना है कि वह स्थापित वैश्विक ब्रांडों के प्रदर्शन के मुकाबले अपने उत्पादों को बेंचमार्क करते हुए भारतीय खनन कंपनियों को प्रतिस्पर्धी कीमत पर घरेलू निर्मित विकल्प उपलब्ध कराना चाहती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button