साहेबगंज
जवाहर नवोदय विद्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा पुरस्कार समारोह आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में मंगलवार को स्वच्छता पखवाड़ा पुरस्कार वितरण समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया।नारा लेखन और चित्रांकन प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।प्राचार्य आलोक कुमार ने पुरस्कार देकर उत्साह बढ़ाया और कहा कि स्वच्छता अभियान नहीं,बल्कि स्वस्थ जीवनशैली का हिस्सा है।वही इस समारोह में हिंदी शिक्षक वेद प्रकाश शर्मा,राजेश महतो,राजू कुमार गोंड,डीके यादव, राजकुमार राम,काउंसलर संदीप वर्मा,आकांक्षा यादव सहित सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्रा मौजूद रहे।



