बरेली

नगर पंचायतों में सदस्य पद पर उपचुनाव का ऐलान, 13 अक्टूबर को वोटिंग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बरेली। नगर पंचायतों में रिक्त सदस्य पदों पर उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिन पदों पर कोर्ट का स्थगन आदेश है, वहां चुनाव नहीं होगा।
कार्यक्रम के अनुसार 18 से 24 सितंबर तक सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन होंगे। 25 सितंबर को संवीक्षा, 28 सितंबर को नाम वापसी और 29 सितंबर को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। सदस्य पदों के लिए 13 अक्टूबर को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा, जबकि 15 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से मतगणना होगी। नामांकन से लेकर मतगणना तक की सभी प्रक्रिया तहसील सदर मुख्यालय पर होगी। डीएम ने अवकाश के दिनों में भी कार्यालय खुले रखने के निर्देश दिए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button