बरेली

जनसुनवाई में किसानों ने उठाया फसल नुकसान का मुद्दा

डीएम ने दिए जांच के निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। विकास भवन सभागार में बुधवार को डीएम अविनाश सिंह की जनसुनवाई में किसानों ने बाढ़ से फसल नुकसान, टूटी पुलिया और बदहाल रास्तों की समस्या उठाई। किसानों ने बताया कि बाढ़ का पानी खेतों में भरने से खड़ी फसलें खराब हो गईं हैं, जिससे आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने सर्वे कराकर राहत दिलाने, पुलिया व रास्ते ठीक कराने और खाद-बीज समय पर उपलब्ध कराने की मांग की।
डीएम ने अधिकारियों को मौके पर जाकर जांच करने और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाधान सिर्फ कागजों में न हो, जमीन पर दिखना चाहिए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button