हापुड़

17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक जनपद में आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

थीम:– सेवा दिवस– आशीर्वाद का दिया के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़ । ‘सेवा संकल्प अभियान’के अंतर्गत कल दिनांक 17 सितंबर 2026 को जनपद हापुड़ में थीम:– सेवा दिवस– आशीर्वाद का दिया के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जो निम्न अनुसार आयोजित होंगे।
1. रक्तदान मुख्य चिकित्सा अधिकारी जनपद की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हापुर पिलखुवा गढ़मुक्तेश्वर एवं जिला संयुक्त चिकित्सालय हापुड़ में रक्तदान शिविर के आयोजन कराए जाएंगे जो प्रातः 10:00 बजे से संचालित होंगे।

2. उपयुक्त उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र हापुड़ के सौजन्य से सरकार की महत्वपूर्ण विश्वकर्मा सम्मान योजना के अंतर्गत टूल्कित वितरण का कार्यक्रम प्रस्तावित।3.
3. कल शाम 07:00 बजे से थीम:–आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम के तहत जनपद हापुड़ में निम्न स्थानो को चिन्हित कर दीप प्रज्ज्वलित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें मुख्य स्थान निम्नलिखित हैं:–
बृजघाट, स्पोर्ट स्टेडियम, जवाहर नवोदय विद्यालय, पूठ घाट, कृषि विज्ञान केंद्र, जनपद की समस्त सी एच सी एवं पीएचसी, समस्त अन्नपूर्णा भवन, समस्त कस्तूरबा विद्यालय, समस्त अमृतसरोवर, समस्त पंचायत भवन, सबली मंदिर, चंडी मंदिर एवं जनपद के प्रमुख मंदिरों नक्का कुआं, गंगा मंदिर एवं गढ़मुक्तेश्वर के प्रमुख मंदिर के साथ-साथ समस्त विकास खण्डों में आशीर्वाद का दिया के अंतर्गत दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।

जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ को व्यापक जनसहभागिता के साथ सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें तथा सेवा, सहयोग एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button