हापुड़

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अज्ञात शवों के डंपिंग यार्ड के नाम से मशहूर हापुड में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

पिलखुवा । पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में इंडस्ट्रियल एरिया के HPDA पुलिस चौकी से महज कुछ ही दूरी पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप गया ।
जानकारी के अनुसार , जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र स्थित HPDA इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्रियों के बीच अज्ञात व्यक्ति का सड़ी-गली हालत में शव मिला है । शव मिलने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों और फैक्ट्री कर्मचारियों की मौके पर भीड़ जुट गई । सूचना मिलते ही पिलखुवा कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज बालियान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण शुरू किया ।
शव पानी और कीचड़ से भरे स्थान पर पड़ा मिला है , जिसके कारण पुलिस टीम को शव बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी ।
फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है । पुलिस आसपास के लोगों और फैक्ट्रियों में काम करने वाले कर्मचारियों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि अज्ञात व्यक्ति वहां तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं तथा आसपास के क्षेत्र में भी जानकारी की जा रही है।

पिलखुवा सीओ मुनेश चंद्रा ने बताया कि अज्ञात शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। शव को बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतक की पहचान कराने के साथ-साथ घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button