भरत पुर

भाजपा की ऊषा अग्रवाल बनी निर्विरोध अध्यक्ष

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भरतपुर। राजस्थान में जिले की बयाना नगरपालिका में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी ऊषा अग्रवाल के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। शुक्रवार को नामांकन वापसी के अंतिम दिन निर्दलीय प्रत्याशी रेखा अग्रवाल द्वारा अपना आवेदन वापस लेने के साथ ही ऊषा अग्रवाल के निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा होना बाकी है। इससे पहले रेखा अग्रवाल भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों और समर्थकों के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंची थीं। गौरतलब है कि ऊषा अग्रवाल दूसरी बार बयाना पालिका की कमान संभालेंगी, इससे पूर्व बे 1995 में भी चेयरमैन रह चुकी हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button