रामपुर शाहबाद

गन्ना समिति रामपुर की सामान्य निकाय बैठक में कई प्रस्ताव पारित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। गन्ना समिति रामपुर की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक शुक्रवार को समिति परिसर में आयोजित की गई। बैठक में गन्ना सुरक्षण से संबंधित प्रारूप-04 सहित एजेंडा के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। चर्चा के बाद सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।बैठक का आयोजन आयुक्त गन्ना एवं चीनी, उत्तर प्रदेश के पत्र के अनुपालन में गन्ना सुरक्षण के दृष्टिगत किया गया। बैठक की अध्यक्षता गन्ना समिति रामपुर के सभापति विवेक कुमार पांडेय ने की, जबकि संचालन समिति के सचिव साहब सिंह सत्यार्थी ने किया। बैठक शांतिपूर्वक संपन्न हुई। इस दौरान ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक जितेंद्र कुमार यादव, चीनी मिल करीमगंज के उपाध्यक्ष अमर शर्मा, मिलक नरायनपुर चीनी मिल के महाप्रबंधक (गन्ना) देवेंद्र सिंह, बेलवाड़ा चीनी मिल के महाप्रबंधक (गन्ना) नरेंद्र चहल समेत संचालक, डेलीगेट, किसान और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
वहीं, समिति परिसर में चल रहे समिति स्तरीय सट्टा प्रदर्शन मेले का जिला गन्ना अधिकारी रामपुर वेदप्रकाश सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने मेले में किसानों की ओर से दर्ज कराई जा रही शिकायतों की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का तत्काल निस्तारण कर कृषकों को अवगत कराने के निर्देश दिए। इस दौरान समिति अध्यक्ष विवेक कुमार पांडेय, सचिव साहब सिंह सत्यार्थी, किसान, जनप्रतिनिधि, संचालक एवं डेलीगेट मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button