साहेबगंज
सेवा संकल्प एवं राष्ट्र समर्पण अभियान के तहत बजरंगी प्रसाद यादव ने दिव्यांग बच्चों,बुजुर्गों, किसानों,आदिम जनजाति समुदाय व जवानों को किया सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज सेवा संकल्प एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण अभियान 2026 के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव के नेतृत्व में गुरुवार को साहिबगंज में विभिन्न सेवा,सम्मान एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष गौतम कुमार यादव ने किया,जबकि मंच संचालन साहिबगंज भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अनुराग राहुल ने किया,इस दौरान दिव्यांग बच्चों,बुजुर्गों आदिम जनजाति समुदाय,उत्कृष्ट किसानों एवं जवानों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के तहत मूक-बधिर विद्यालय साहिबगंज में दिव्यांग बच्चों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया,इसके बाद केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस मनाया गया।वहीं वृद्धाश्रम में रहने वाले असहाय एवं बुजुर्गों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया,इसके अलावा नेत्रहीन स्पैस्टिक दिव्यांगयह आवासीय विद्यालय साहिबगंज में आदिम जनजाति पहाड़िया एवं वनवासी दिव्यांग बच्चों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।वही जोकमारी महादेवगंज में आदिम जनजाति पहाड़िया समुदाय के लोगों,उत्कृष्ट किसानों तथा जवानों सैनिक एवं शहीद परिवारों एवं पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।वही अभियान के दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण किया गया,इसका उद्देश्य पर्यावरण,संरक्षण, हरियाली को बढ़ावा देना तथा लोगों को पौधारोपण के प्रति जागरूक करना रहा।इसके साथ ही जयंती ग्राम महादेवगंज में तीन सौ घरो मे आशीर्वाद का 5100 दीप जलाकर कार्यक्रम आयोजित किया।वही मौक़े पर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस सेवा,समर्पण और समाज के जरूरतमंद लोगों के सहयोग के संकल्प के साथ मनाया जा रहा है।दिव्यांग बच्चों,बुजुर्गों, आदिम जनजाति समुदाय,किसानों और जवानों का सम्मान करना समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।वही भाजपा जिला अध्यक्ष गौतम यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए ‘एक पेड़ मां के नाम’अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित किया जा रहा है।समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर सेवा कार्यों को आगे बढ़ाना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।वही मौक़े पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल,उज्जवल मंडल,जिला परिषद सदस्य रणधीर सिंह पूर्व नगर अध्यक्ष अनंत सिंह,गौतम पंडित,दारा सिंह यादव,आनंद मोदी,कुंदन पासवान,धीरेन तांती,ललन सिंह,कृष्ण शर्मा,विकास यादव,जनार्दन दास,सुनीता देवी,किरण देवी सहित कई ग्रामीण शामिल हुए।



