साहेबगंज
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पूर्व रेलवे हाई स्कूल साहिबगंज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले में पूर्व रेलवे के मालदा मंडल की ओर से स्वच्छता ही सेवा–2026 अभियान के तहत पूर्व रेलवे हाई स्कूल,साहिबगंज में स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान विद्यार्थियों को स्वच्छता को सामूहिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया,कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई, साथ ही स्वच्छता विषय पर कविता पाठ और पढ़ाई के साथ सफाई भी जरूरी है विषय पर वाद-विवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। 4-बिन कचरा पृथक्करण प्रणाली के संबंध में भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।मालदा मंडल की इस पहल का उद्देश्य से विद्यार्थियों के बीच स्वच्छता एवं जिम्मेदार अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वच्छ रेलवे परिसर के निर्माण में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना है।



