भरत पुर
भुसावर में धूमधाम से मनाया राधारानी का प्रकाट्य दिवस जन्मोत्सव के रुप में मनाया
फूल बंगला झांकी में सजी झांकी ने मोहा भक्तों का मन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल तहसील एवं ब्रज संस्कृति का हिस्सा होने के कारण भुसावर सहित उपखण्ड क्षेत्र के ग्रामीण परिक्षेत्र के राधाकृष्ण मन्दिरों में आज 19 सितम्बर शनिवार को राधा अष्टमी का प्रकाट्य उत्सव जन्मोत्सव के रूप में बेहद श्रद्धा, उल्लास और धूमधाम एवं हरषोल्लास पूर्वक मनाया गया। वहीं भुसावर में भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को भुसावर के प्रमुख राधा कृष्ण युगल किशोर जी महाराज मन्दिर, कोठी वाले हनुमान जी मन्दिर प्रांगण, लक्ष्मण जी मन्दिर, दाऊजी महाराज मन्दिर, हूंकारेश्वर महादेव मन्दिर, भगत राज वाले हनुमान जी मन्दिर, पंचमुखी हनुमान जी मन्दिर, बनखण्डी वाले हनुमान जी मन्दिर आदि के परिसर में स्थित राधा कृष्ण मन्दिरों में रंग बिरंगी लाइटों और फूल मालाओं एवं गुब्बारों के साथ भव्य रुप से सजाते हुए श्रद्धालुओं द्वारा विशेष पूजा अर्चना करते हुए राधा रानी की प्रतिमा दूध, दही, शहद और पंचामृत से अभिषेक करते हुए राधारानी और भगवान श्री कृष्ण का श्रंगार किया। वही राधा कृष्ण मन्दिरों में महिला भक्त मण्डल की ओर से ढोलक, झांझ, मंजीरा की थाप पर हरि नाम संकीर्तन करते हुए पारंपरिक बधाई, गीत गायन करते हुए भजनों पर नृत्य कर अपनी हाजिरी लगाई। वही राधा कृष्ण मन्दिरों में आरती के बाद श्रद्धालुओं में पंचामृत, फल और विशेष मिठाइयों को प्रसाद वितरित किया गया।


