बरेली
कलेक्ट्रेट में लगी चित्र प्रदर्शनी, योजनाओं की दी जा रही जानकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में सूचना विभाग की ओर से चित्र प्रदर्शनी लगाई गई है।
प्रदर्शनी में सेवा, सुशासन, विकास, आत्मनिर्भर भारत, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल प्रगति और पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है। जनपद में हुए विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन को भी प्रदर्शित किया गया है।
प्रदर्शनी का उद्देश्य आमजन को शासन की योजनाओं, पात्रता और लाभों की जानकारी सरल रूप में देना है। नागरिक प्रदर्शनी का अवलोकन कर योजनाओं के बारे में जानकारी ले रहे हैं।


