बरेली

मजदूर पिता के बेटे का लोको पायलट पद पर चयन, विद्यालय में हुआ सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली / फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला नौगवां निवासी अरविंद मौर्य का इज्जतनगर मंडल में लोको पायलट पद पर चयन हुआ है। अरविंद ने यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज से कक्षा 4 से 12वीं तक पढ़ाई की और 2017 में इंटर में 79 प्रतिशत अंक हासिल किए। चयन होने पर कॉलेज प्रबंधक रमन जायसवाल, प्रधानाचार्य जसवीर सिंह और विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान ने फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया।
अरविंद ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया। उनके पिता ऋषिपाल मौर्य मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटे की सफलता पर माता रूपा मौर्य और पिता ने विद्यालय परिवार का आभार जताया।
इस मौके पर पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता, संदीप गुप्ता, सचिन चौहान, डॉ. मुदित प्रताप सिंह सहित कई शिक्षक और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button