बरेली
25 साल की सेवा की कहानी दिखेगी रंगमंच पर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। पीएम नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर भाजपा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ का नाट्य मंचन करेगी। भाजपा कार्यालय पर प्रेस वार्ता में नवाबगंज विधायक डॉ. एमपी आर्य ने बताया कि नाटक के जरिए पीएम की गुजरात के सीएम से लेकर प्रधानमंत्री तक की सेवा यात्रा, सुशासन और जनकल्याण के कार्यों को दिखाया जाएगा। स्कूल, कॉलेज और पंचायतों में भी मंचन होगा।
महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने कहा कि यह अभियान सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएगा।
इस दौरान जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा, आंवला जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, महानगर मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, अंकित शुक्ला, प्रभु दयाल लोधी, संजय चौहान, विष्णु शर्मा, राहुल साहू, डॉ. निर्भय गुर्जर आदि मौजूद रहे।



