बरेली

जिला कारागार में 35 बंदियों ने दी नवभारत साक्षरता परीक्षा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो 
बरेली । जिला कारागार में शनिवार को भारत सरकार के नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत नवसाक्षर बंदी परीक्षा आयोजित हुई। इसमें 35 बंदियों ने भाग लिया, जिनमें 5 महिला बंदी भी शामिल हैं। उत्तीर्ण बंदियों को एनआईओएस द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान की प्रेरणा और डीजी कारागार पीसी मीणा के निर्देशन में बंदियों के सुधार और पुनर्वास के कार्यक्रम चल रहे हैं। इसी क्रम में निरक्षर बंदियों को साक्षर करने का कार्यक्रम 8 अगस्त से चल रहा है, जिसका उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव जया प्रियदर्शनी ने किया था। वरिष्ठ जेल अधीक्षक मो. अकरम खान के विशेष सहयोग से बरेली जिला कारागार में बंदियों को साक्षर कराया जा रहा है।
कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक संजीव गंगवार ने अध्यापन कराया। परीक्षा संचालन में जेलर आनंद सिंह, सुशील वर्मा, डिप्टी जेलर राघवेन्द्र सिंह वर्मा, वीरेश्वर प्रताप सिंह, सौमित्र देव त्रिपाठी और देवदत्त का सहयोग रहा।
जेल अधीक्षक आलोक शुक्ला ने बताया कि शिक्षा और कौशल विकास से बंदी रोजगार पाकर समाज की मुख्य धारा से जुड़ सकेंगे। इस अवसर पर फार्मासिस्ट यादवेंद्र मोहन, कनिष्ठ सहायक राहुल मिश्रा, चीफ हेड वार्डर रामगोपाल सिंह, हेड वार्डर अशोक शुक्ला, बृजेश मिश्र, महिला बंदी रक्षक शैली शर्मा और रीना आदि मौजूद रहीं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button