बरेली
सेवा बहाली और बकाया मानदेय की मांग को लेकर शिक्षा प्रेरकों ने भरी हुंकार
विधायक को सोपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। साक्षर भारत मिशन के तहत लोक शिक्षा केंद्रों पर तैनात शिक्षा प्रेरकों को बिना कारण हटाए जाने और मानदेय भुगतान न होने से नाराज प्रेरकों ने रविवार को दामोदर पार्क में विशाल धरना प्रदर्शन किया। धरने में विभिन्न जिलों और सभी ब्लॉकों के सैकड़ों प्रेरक शामिल हुए।
प्रेरकों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन बिथरी चैनपुर विधायक राघवेंद्र शर्मा को सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने बकाया मानदेय भुगतान और सेवा बहाली की मांग उठाई।
विधायक राघवेंद्र शर्मा ने आश्वासन दिया कि वे 22 सितंबर को लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिलकर प्रेरकों की पुनः बहाली और बकाया मानदेय का मुद्दा उठाएंगे। उन्होंने कहा कि मानदेय भी मिलेगा और बहाली भी होगी। धरने में प्रेरक संघ की जिला अध्यक्ष आशा गंगवार, प्रदीप कुमार गुप्ता, शबनम सिद्दीकी, मनोज गंगवार, हेमंत कुमार गंगवार, वीरेंद्र, सुरजीत, अनूप, अजय जौहरी, कुमकुम लता, नीलम, शारदा मौर्य, कैलाश यादव, विजेंद्र यादव, विजय गंगवार, शिव सिंह, राम खिलाड़ी सहित सैकड़ों प्रेरक मौजूद रहे।




